फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   revealed irregularity in purchaging solar light

सोलर लाइट खरीद में गोलमाल उजागर

Thu, 28 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
revealed irregularity in purchaging solar light
सोलर लाइट - फोटो : फाइल फोटो
बस्ती। अभी सौ रुपये के सोलर लालटेन को 17 सौ रुपये में खरीद का मामला शांत हुआ नहीं कि सोलर लाइट की खरीद में गोलमाल का मामला सामने आ गया। ग्राम और क्षेत्र पंचायतों ने अनधिकृत प्राइवेट फर्म से 23 हजार पांच सौ में सोलर लाइट खरीद ली। जबकि इसकी कीमत साढ़े छह से साढ़े सात हजार रुपये बताई जा रही है। इसकी जानकारी होते ही सीडीओ ने खरीद पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


सीडीओ ने सभी बीडीओ एवं एडीओ पंचायत को नेडा से सोलर लाइट खरीदने का निर्देश दिया है। साथ ही खरीद से पहले इसे संबंधित ग्राम और क्षेत्र पंचायतों की कार्य योजना में शामिल किया जाएगा। सीडीओ सोबरन सिंह ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों द्वारा अनियमित रूप से खरीदे जा रहे सोलर लाइट पर रोक लगा दी है, ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग न हो सके। बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी कि किन परिस्थितियों में कम कीमत की सोलर लाइट सरकारी फर्म नेडा के स्थान पर प्राइवेट फर्म से खरीद की गई। 
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि प्राइवेट फर्म से सोलर लाइट खरीद गंभीर अनियमितता का मामला है। इसको रोकने के लिए ही सोलर लाइट की खरीद के लिए सरकारी फर्म नेडा को अधिकृत किया गया है। मगर जो रिपोर्ट मिली है, उसके मुताबिक ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों ने मनमाने तरीके से बड़ी तादाद में सोलर लाइट की खरीद की जा रही है। जबकि नियमानुसार इस खरीद से पहले उसकी कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। बताया कि किसी भी दशा में सरकारी धन का दुरूपयोग नहीं होने दिया जाएगा, और जो इसमें लिप्त होता मिलेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed