फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rape after giving medicine

नींद की गोली खिला रिश्ते को करता था कलंकित

Sun, 14 Oct 2018 12:18 AM IST
basti
basti Updated Sun, 14 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
rape after giving medicine
नाबालिग के साथ रेप - फोटो : self
बस्ती। नाबालिग का पेट बढ़ते देखकर परिवार के लोग कोई बीमारी समझ कर जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। ओपीडी में गर्भवती होने की पुष्टि पर बड़ी बहन चौंक गई। पूछताछ के बाद कोई भी जानकारी नहीं देने पर डॉक्टर ने किशोरी परामर्श केंद्र पर भेज दिया। 
विज्ञापन

बड़ी बहन किशोरी के साथ 28 सितंबर 18 को जिला महिला अस्पताल पहुंची। काउंसलर सीमा सिंह ने लगातार तीन दिनों तक बातचीत कर आपबीती बताने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में किशोरी ने सिर्फ इतना बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो महीने पहले एक रिश्ते में गई थी। जहां उसे नींद की गोली खिलाकर दुष्कर्म किया जाता रहा। पीड़िता के अनुसार उसे दो माह तक कुछ नहीं पता चला कि उसके साथ क्या हो रहा है। वह परिजनों से यही बताती थी कि उसे हमेशा नींद व चक्कर आता था। धीरे-धीरे जब उसका पेट निकलने लगा तब उसने बीमारी समझकर अपनी बड़ी बहन को बताया। जिसे लेकर वह महिला अस्पताल पहुंची और जांच में गर्भवती होना पाया गया। इस रहस्योद्घाटन के बाद वह चली गई और फिर अस्पताल नहीं आई। सूत्रों के मुताबिक लोकलाज के भय से बहन ने कहीं बाहर अबार्सन भी करा दिया। इसी कारण रिश्तेदार पर कार्रवाई नहीं की। काउंसलर ने बताया कि 28 सितंबर को ही 13 वर्षीय किशोरी आई थी। लक्षण से पता चला कि वह गर्भवती है। जिसे ओपीडी में दिखाया गया। जांच में इसकी पुष्टि हुई कि वह तीन माह के गर्भ से है। इसके बाद परिजनों को बुलाया गया था। उसकी बड़ी बहन आई थी, जिसे पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed