फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rampage between politician and toll employees

चौकड़ी टोल प्लाजा पर भाजपा नेता टोलकर्मी भिड़े

Sun, 14 Jan 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
rampage between politician and  toll employees
चौकड़ी टोल प्लाजा पर मारपीट करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 महराजगंज/छावनी। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर छावनी थाने के अंतर्गत चौकड़ी टोल प्लाजा पर भाजपा नेता और टोल कर्मियों में टोल को लेकर जमकर तकरार हुई। कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। बीच-बचाव में उतरे दूसरे टोल कर्मियों से हाथापाई में नेता को भी चोटें आईं। भाजपा नेता वरुण पांडेय की तहरीर पर टोल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


 हर्रैया के विधायक अजय सिंह का करीबी बताने वाले क्षेत्र के हुड़रा कुंवर निवासी भाजपा नेता वरुण सिंह शाम करीब तीन बजे कार लेकर हर्रैया से छावनी की ओर जा रहे थे। चौकड़ी टोल प्लाजा पर लेन क्रास करते समय ड्यूटी पर मौजूद टोल कर्मी ने रोका। कार का नंबर यूपी-32 लखनऊ का होने के कारण टोल टैक्स भरने को कहा तो स्थानीय होने की दलील देकर वरुण सिंह ने रकम देने से इनकार किया।
विज्ञापन


टोल कर्मी विपिन बहस करने लगा। बात बढ़ने पर भाजपा नेता और उनके समर्थकों ने कर्मी को पीट दिया। पुलिस ने वरुण सिंह तहरीर पर टोल कर्मी विपिन निवासी खुदी सुपोली थाना लहरपुर जिला सीतापुर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। इससे पहले भी उक्त नेता पर टोल कर्मियों से मारपीट का आरोप लग चुका है। वहीं टोल प्लाजा के मैनेजर बांगड़ू हीरावले ने बताया कि उनके कर्मचारी की पिटाई भी की गई और उसी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया दिया। उनकी तहरीर तक नहीं ली जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed