फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pump in the famous Chandan's brother Pradeep shootout

कुख्यात चंदन का साथी प्रदीप मुठभेड़ में ढेर

Sun, 05 Aug 2018 12:27 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Sun, 05 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pump in the famous Chandan's brother Pradeep shootout
कुख्यात चंदन का साथी प्रदीप मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला

बस्ती। कुख्यात चंदन सिंह के करीबी प्रदीप पांडेय को शनिवार दोपहर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। लालगंज थाने के बरोहिया के पास दिन में 11:30 बजे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। प्रदीप का एक अन्य साथी मुठभेड़ के दौरान फरार होने में कामयाब रहा। इस बीच बदमाशों की गोली से स्वॉट आरक्षी अमित पाठक (29) घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश कानपुर से एक कार लूटकर गोरखपुर की तरफ भागने की फिराक में थे।

विज्ञापन


एसपी दिलीप कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश प्रदीप पांडेय गोरखपुर जिले के गगहा थाने के सोनईचा गांव का रहने वाला था। वह ईनामी बदमाश चंदन सिंह के गिरोह में सक्रिय था। उस पर विभिन्न जिलों में 15-20 मुकदमे दर्ज हैं। मारे गए प्रदीप के पास से .32 बोर की पिस्टल और .38 बोर की रिवाल्वर के अलावा लूटी गई वैगन आर कार बरामद हुई है। यही कार उसने कानपुर से लूटी था। एसपी के मुताबिक कानपुर से मिली सूचना पर स्वॉट टीम ने बड़ेबन टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह वैगन आर कार देख उसे रोकने की कोशिश की लेकिन कार सवार बदमाश मुंडेरवा की ओर भागने लगे। मुंडेरवा से वे बनकटी महादेवा मार्ग की ओर बढ़े। यहां सामने से लालगंज पुलिस, पीछे से मुंडेरवा पुलिस और स्वॉट टीम ने घेर लिया। पुलिस से घिरे बदमाशों ने फायर झोंकना शुरू कर दिया। बदमाशों की एक गोली टीम के सिपाही को लगी। जवाबी कार्रवाई में प्रदीप मारा गया। कुछ साथियों के भी गन्ने के खेत में छिपे होने की आशंका में पुलिस घटनास्थल के आसपास शाम चार बजे तक कॉम्बिंग करती रही। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक घायल आरक्षी खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही डीआईजी डॉ. राकेश शंकर, एसपी दिलीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। अभी भागे बदमाश की तस्दीक नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed