{"_id":"57a22b544f1c1b5a7b2ba91c","slug":"prshurampur-instant-sensation-of-robberies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ चोरियों से परशुरामपुर में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताबड़तोड़ चोरियों से परशुरामपुर में सनसनी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पिलवान गाँव मे चोरों ने किया सेंधमारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के डेढ़ सौ मीटर के दायरे में स्थित दो गांव के तीन घरों में चोरों ने मंगलवार/बुधवार की रात सेंध लगाई और नकदी व जेवरात चुरा ले गए। ताबड़तोड़ चोरी की तीन घटनाओं से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मडरिया-छपिया मार्ग पर स्थित इन घरों में बेखौफ सेंधमारी से क्षेत्र में लोगों में दहशत है। लोग चोरी के डर से जाग कर रखवाली कर रहे हैं।
जगदीशपुर पिलवान गांव के राधेश्याम का परिवार रात में बाहर सोया था। सुबह उठे तो पाया कि घर के पीछे के हिस्से में चोरों ने सेंध लगा दी है। कमरे से एक बाक्स उठा ले गए, जिसमें 25 हजार नकदी, 2 जोडी झुमकी, 3 जोड़ी पायल, लॉकेट रखा था। दूसरी घटना गौरा पांडेय गांव के अब्दुल रऊफ के घर की है। उनके मकान के पीछे भी सेंध लगाई गई। रिश्तेदार को देने के लिए बैंक से लाकर रखी 50 हजार नकदी , बाक्स में रखी कान की बाली, सोने की चेन, पाजेब, पायल बाक्स सहित उठा ले गए। गन्ने के खेत में खाली बॉक्स मिला। तीसरी वारदात गौरा पांडेय के ही लक्ष्मी प्रसाद के घर में हुई। घर के पीछे से सेंध लगाकर 15 हजार नकद व बाक्स में रखा एक जोड़ी झाला व कपड़े चोर उठा ले गए। दूर बाग में खाली बॉक्स मिला। तीनों घटना की पुलिस को सूचना दी गई। एसओ कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।