फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police catch praparty dilar Golikand Victim

प्रॉपर्टी डीलर गोलीकांड के मुख्य अारोपी को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 21 Jun 2019 11:13 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 21 Jun 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
police catch praparty dilar Golikand Victim
प्रॉपर्टी डीलर गोलीकांड के मुख्य अारोपी को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : amar ujala
बस्ती। शहर के एपीएन कॉलेज गेट के पास दिनदहाड़े अनित शुक्ला पर गोली चलाने वाले हनुमान दास उर्फ विकास पाल को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया। फोरलेन पर स्थित कोतवाली थाने के पटेल चौक के पास से रात 11:35 बजे क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। 
विज्ञापन

 एसपी पंकज कुमार ने शुक्रवार दोपहर प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि हनुमान उर्फ राजन पाल को उसके दोस्त अभिषेक मिश्र ने तमंचा दिया था। पल्सर बाइक पर बैठकर अभिषेक और राजन पहुंचे। दूसरी अपाची बाइक पर हर्ष श्रीवास्तव, अनुराग उर्फ अन्नू व वीरू उर्फ वीर प्रताप थे। तीसरी बाइक हीरो स्प्लेंडर थी, जिस पर विशाल और शैलेश शर्मा और चौथी बाइक पर उदय प्रताप, विपुल सिंह व विट्टू सिंह सवार थे। 18 जून को कोर्ट में तारीख पर गया था। वहां से लौटकर पता लगाया कि अनित एपीएन के पास साथियों के साथ मौजूद है। सभी लोग कॉलेज पर गए। गेट के पास खड़े अनित शुक्ला पर फायर झोंक कर बाइक से डारीडीहा-भदेश्वरनाथ, बहादुरपुर होते हुए कलवारी भाग गया। घायल अनित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत खतरे से अब बाहर है। पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त साथी अभिषेक को उसका तमंचा लौटाने पटेल चौक पर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed