फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police arrest 14 people, eight released

पुलिस ने 14 मनचले पकड़े, आठ रिहा किए

Thu, 23 Mar 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 23 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Police arrest 14 people, eight released
रोमियो स्क्वॉयड - फोटो : amar ujala
राह चलती महिलाओं/लड़कियों से अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ बृहस्पतिवार को भी अभियान चलाया गया। जिसमें 14 युवकों को रोमियोगीरी करते पकड़ा गया। महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह व एसआई मीरा यादव की अगुवाई में कोतवाली क्षेत्र से पकड़े गए आठ युवकों के अभिभावक बुलाकर इस हिदायत के साथ सुपुर्द किया गया कि दोबारा ऐसी हरकत करने से वह रोकेंगे। टीम शाम करीब चार बजे कटेश्वर पार्क पहुंची तो यहां भी हड़कंप मच गया। शाम  पांच बजे स्क्वॉड रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर सक्रिय रहा। 
विज्ञापन


उधर, गौर थाने की पुलिस ने छह लोगों गिरफ्तार किया, जिनमें चार के खिलाफ आईपीसी और दो की शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। गौर के एसआई राम कृपाल सिंह व डायल 100  टीम ने दो मनचलों को गौर हलुआ मार्ग के सिद्धौर तिराहे पर अश्लील हरकत करते दबोचा। जिनमें एक गोंडा जिले के छपिया थाने के करनपुर निवासी दीपक कुमार है, जबकि दूसरा वार्ड नंबर पांच चंदशेखर आजाद नगर बभनान निवासी दीपू है। इससे पहले हलुआ बाजार में आने-जाने  वाली लड़कियों को अश्लील इशारे करने के मामले में धर्मेंद्र गुप्ता निवासी हलुआ बाजार, फूले, मन्नार और लाल बहादुर निवासी सिंगही को भी पकड़ा। सीओ सिटी एसएन  सिंह ने बताया कि दोनों टीमें कोतवाली व पुरानी बस्ती क्षेत्र में एंटी  रोमियो अभियान को अनवरत जारी रखेंगी। हर दिन टीम लोकेशन व टाइमिंग बदल-बदल  कर जांच मजनूओं को सबक सिखाने का काम करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed