{"_id":"5aba81464f1c1b8e778b804a","slug":"police-arresed-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड से मंगाए ट्रक पर सामान लादते पहुंची पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तराखंड से मंगाए ट्रक पर सामान लादते पहुंची पुलिस
basti
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
crime shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
संत कुटीर आश्रम के लोग मंगलवार को तड़के ट्रक लगाकर आश्रम का कीमती सामान लादने लगे। भनक लगते ही कोतवाल विजयेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और सामान लदा ट्रक बरामद कर कोतवाली ले गए और सीज कर दिए। मौके पर मिले मजदूरों और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया। बाद में मजदूरों को छोड़कर ड्राइवर को भी मुकदमे में शामिल करते हुए गिरफ्तार कर लिया। यहां आश्रम की सेविकाओं ने बाबाओं पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। तबसे आरोपी बाबा फरार चल रहे हैं।
सीओ सिटी का कहना है कि 25 फरवरी को न्यायालय की तरफ से जारी धारा 82 यानी कुर्की का नोटिस मकान पर चस्पा किया गया। नोटिस की समय सीमा पांच अप्रैल को समाप्त हो रही थी। इसी बीच मौका देखकर आश्रम के लोग चोरी-चुपके वहां से कीमती सामान शिफ्ट करने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच कहीं से सूचना पुलिस को हो गई। आश्रम में रखे घरेलू उपकरण और अनाज आदि ट्रक पर लादे जाने की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।
पांच अप्रैल को पूरी हो रही थी समय सीमा
आश्रम की सेविकाओं के आपत्तिजनक आरोप में नामजद आश्रम का कथित मुखिया सच्चिदानन्द उर्फ दयानन्द समेत आठ आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम रही है। कोर्ट से 82 की अनुमति मिलने के साथ ही पुलिस ने 25 फरवरी को कुर्की का नोटिस संतकुटीर आश्रम पर चस्पा कर दिया था। पांच अप्रैल तक की तारीख गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण के लिए तय कर दी गई है। कुर्की से पहले ही आश्रम में रखे सामान को हटाने के लिए मंगलवार को भोर में उत्तराखंड से ट्रक पहुंचा था।