{"_id":"57e02b754f1c1ba665a82bf7","slug":"one-killed-in-a-road-accident-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र मे दुर्घटना मे घायल हरिवंश की मौत होने पर विलाप करते परिजन।
बांसी रोड पर टेढ़ी पुलिया के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक महिला सहित चार अन्य लोग भी घायल हो गए। शव का पंचनामा कराकर पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के परमनाथपुर गांव के हरिवंश बाइक से घर आ रहे थे। उनके पीछे रंगीलाल भी बैठे थे। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के टेड़ी पुलिया के पास कोतवाली थाना क्षेत्र के सियरापार निवासी महेंद्र अपनी पत्नी व बच्चे को बाइक पर बैठाकर सामने आ गए। हरिवंश के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन हरिवंश को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि सियरापार गांव के लोगों ने हरिवंश तथा रंगी लाल को पीटा था, जिससे हरिवंश की मृत्यु हो गई। हादसे में महेंद्र के अलावा पुत्र केदारनाथ (18), पत्नी मंजू देवी (36) और रंगीलाल भी घायल हुए हैं।