फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   notice to 10 bdos

दस बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी

Sat, 06 Feb 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मनरेगा का श्रम बजट उपलब्ध न कराने पर जिले के 10 ब्लाकों के बीडीओ
विज्ञापन
को सीडीओ सोबरन सिंह की ओर से शोकाज नोटिस जारी किया गया है। उनसे तत्काल स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। चार ब्लाकों को छोड़ किसी ने श्रम बजट नहीं दिया। इससे शनिवार को जिले का श्रम बजट प्रस्तुत नहीं हो पाएगा।

मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 का श्रम बजट निर्धारित प्रारूपों पर तैयार कर 31 जनवरी तक मनरेगा प्रकोष्ठ में उपलब्ध कराने, नरेगा साफ्ट पर शत प्रतिशत श्रम बजट, सामाजिक आर्थिक जातिआधारित जनगणना सर्वे प्रपत्रों को अपलोड करने के लिए सभी ब्लॉकों को कहा गया था।

इसके बावजूद अब तक 10 ब्लॉकों से न तो श्रम बजट प्रस्तुत किया गया और न ही सामाजिक आर्थिक जाति आधारित जनगणना सर्वे प्रपत्रों को नरेगा सॉफ्टवेयर पर अपलोड कराया गया।

छह फरवरी को राज्य स्तरीय मनरेगा प्रकोष्ठ में जनपद बस्ती के श्रम बजट का प्रस्तुतीकरण किया जाना है। ब्लॉकों से श्रम बजट न मिलने के कारण जिले का श्रम बजट निर्धारित नहीं हो पा रहा है। परिणाम स्वरूप छह फरवरी को जिले का श्रम बजट प्रस्तुत नहीं हो पाएगा।

सीडीओ सोबरन सिंह ने जिले के सदर, बनकटी, बहादुरपुर और सांऊघाट ब्लॉकों को छोड़ दस बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कहा है कि नरेगा सॉफ्टवेयर पर प्रदर्शित आंकड़ों का गुरुवार को परीक्षण में जिले के 105047 परिवारों के सापेक्ष 8462 परिवारों का ही सर्वे प्रपत्र फीड मिला है। यह बेहद खराब है। सभी को अंतिम बार सचेत करते हुए इस संबंध में तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed