{"_id":"57b0ae9f4f1c1b5d496eb088","slug":"newly-married-woman-s-body-was-found-hanging-in-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में लटकती मिली नवविवाहिता की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में लटकती मिली नवविवाहिता की लाश
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बभनगांवा मोहल्ले मे विवाहिता की मौत की जांच करते एसआई पंकज पांडेय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गांधीनगर बभनगावां मोहल्ला स्थित एक मकान में नवविवाहिता का शव छत से लटका हुआ मिला। रविवार दिन में करीब एक बजे घर वालों ने कमरे में नवविवाहिता को जब इस हालत में देखा तो चीखने-चिल्लाने लगे। जानकारी होने पर उसके मायके वाले भी पहुंच गए। इस पर ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए।
कोतवाली थानाक्षेत्र के बभनगावां के रहने वाले मोतीलाल पुत्र राम अवध की शादी करीब तीन महीने पहले अलका पुत्री रमेश के साथ हुई। शादी के बाद से ही किसी बात को लेकर परिवार में अनबन रहने लगी थी। रविवार को क्या हुआ, यह किसी को नहीं पता है। दोपहर करीब एक बजे अलका अचानक अपने कमरे में जाकर छत की कुंडी से साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए उसे पूरे परिवार के लोग मिलकर प्रताड़ित करते थे। अलका के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें पति, सास, जेठ और जेठानी को आरोपी बनाया गया है।