फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Murderous attack on businessman

व्यवसायी पर जानलेवा हमला

Wed, 08 Mar 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 08 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Murderous attack on businessman
लालगंज थाना क्षेत्र मे गोली चलने पर मौके पर पहुची पुलिस फोर्स।
ट्रॉली देने से इन्कार करने पर लालगंज थानाक्षेत्र के गौरा धुंधा गांव के गल्ला व उर्वरक व्यवसायी के घर दबंगों ने हमला बोल दिया। असलहे से लैस होकर गाली देते हुए व्यवसायी लालजी अग्रहरि के घर पहुंचे तो उन्हें आते देख परिवार के लोग जान बचाने के लिए घर के अंदर भागे। आरोप है कि दबंग फायरिंग करते हुए घर के भीतर दाखिल हो गए। वहां भी गोलियां दागी। सूचना के बावजूद पुलिस के पहुंचने में देर होने से गांव के लोग गुस्साए सड़क पर बैठ गए। हालांकि थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह के पहुंचने के बाद उन्हें समझा कर हटाया गया। 
विज्ञापन


गौराधुंधा गांव के लालजी अग्रहरि गल्ले व खाद के व्यापारी हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने लालजी की तहरीर का हवाला देते हुए बताया कि बुधवार को सुबह लालगंज थानाक्षेत्र के तेनुआ गांव के हरेंद्र पाल इनके घर ट्राली मांगने पहुंचे। खुद की जरूरत बताकर लालजी के भाई ने उसे ट्रॉली देने से इन्कार कर दिया। जिससे झुंझलाए हरेंद्र पाल धमकी देते हुए घर गए। कुछ देर बाद अपने भाई बालेंद्र व दो अन्य लोगों के साथ नाजायज असलहे से लैस होकर पहुंचे और गोली चलाने लगे। जान बचाकर वह लोग भागकर घर में घुसे तो हमलावर वहां भी पहुंच गए। गांव में दहशत फैल गई। जाते समय ये लोग दरवाजे पर खड़ी ट्राली भी ट्रैक्टर में जोड़कर लेते गए। एसपी ने बताया कि हत्या के प्रयास, जोर-जबरदस्ती संपत्ति हड़प लेने आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर हमले के आरोपी हरेंद्र पाल ने एसपी समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर दूसरे पक्ष पर फायर करने का आरोप लगाया है। कहा है कि लालजी अग्रहरि से तीन हजार रुपये  में भूसा देने की बात हुई थी। जब 10 दिन बाद भी भूसा नहीं पहुंचाया गया तो जानकारी करने गौरा धुंधा गए थे। जहां कहासुनी के दौरान लालजी पक्ष ने कट्टे  से फायरिंग की। भागकर किसी तरह जान बचाई। बता दें कि, 2004 में भी लालजी पर महादेवा पेट्रोलपंप के पास जानलेवा हमला हुआ था। उसमें भी इसी गांव के कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन बाद में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed