फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother and son killed in road accident

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

Thu, 25 Feb 2016 11:49 PM IST
basti beauro
basti beauro Updated Thu, 25 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के ककुआ राउत गांव के पास नेशनल हाइवे पर पीछे से अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर दंपति एक बेटे के साथ सवार थे। इस हादसे में मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि बाइक चला रहे शिक्षक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस ने दे दी है। शिक्षक संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन



हर्रैया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेलभरिया में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात शिक्षक रामजी सिंह हर्रैया में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह बाइक से रिश्तेदार को देखने अपनी पत्नी सरिता और दो साल के बेटे आयुष के साथ खलीलाबाद गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस लौटते समय बस्ती-फैजाबाद हाइवे पर ककुआ राउत गांव के पास वह पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे दो अज्ञात ट्रकों के ओवरटेक करते समय किसी एक की चपेट में वे आ गए। उनकी पत्नी सरिता और बेटा आयुष ट्रक के नीचे आ गए। इस हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों चालक ट्रक समेत भाग गए।



हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पहुंचे एसओ बृजेश यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल शिक्षक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बदहवास स्थित होने के कारण वह कुछ बता नहीं पा रहे थे। शिक्षक पास अब उनकी बड़ी बेटी बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed