{"_id":"5cb22f6cbdec2214743f5591","slug":"missing-farmer-s-body-found-near-a-nearby-mango-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोजपुर के पास मिला नदी में डूबे किसान का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोजपुर के पास मिला नदी में डूबे किसान का शव
Sun, 14 Apr 2019 12:20 AM IST
राकेश पांडेय
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
मोजपुर के पास मिला नदी में डूबे किसान का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के दिलासपुरा गांव के पास सरयू नदी की तेज धारा में बहे किसान लालता प्रसाद का शव शनिवार को सुबह मोजपुर गांव के निकट नदी में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को सूचना दे दी है।
दिलासपुरा गांव निवासी लालसा यादव 12 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे अपने चार मवेशियों को चराने के लिए सरयू नदी तैर कर पार कर रहे थे। वह नदी के बीच धार में पहुंचे थे तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और वह उसी धारा में बह गए। नदी के किनारे मौजूद ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह लापता हो गए। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह व थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने पुलिस व ग्रामीणों की मदद से नदी में उनकी तलाश शुरू कराई। मगर शुक्रवार को देर शाम तक उन्हें ढूंढा नहीं जा सका। शनिवार को सुबह करीब सात बजे उनका शव मोजपुर गांव के निकट ग्रामीणों ने देखा। गांव ने शव नदी से बाहर निकाला फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों के सूचना दी।