{"_id":"587fb0534f1c1b665ff0092a","slug":"minor-killed-bodies-found-in-pit","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की हत्या, गड्ढे में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग की हत्या, गड्ढे में मिला शव
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
रुधौली थाना क्षेत्र के गंधरिया खुर्द शव मिलने पर जुटे ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली थाना क्षेत्र के गंधरिया खुर्द व लंगड़ी के बीच सुनसान क्षेत्र में सड़क किनारे पानी से आधे भरे गड्ढे में छात्रा का शव मिला। स्कूल ड्रेस पहनी छात्रा के हाथ पर पिंकी गुदा था, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उसका नाम होगा। छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर की गई है। फोरेंसिक यूनिट के साथ पुलिस ने मौके से मौजूद साक्ष्य एकत्र किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने लंगड़ी और गंधरिया खुर्द से सटे क्षेत्र में किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान गनपत की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गोपाल स्वरूप वाजपेयी ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। किशोरी के गले में लगभग डेढ़ फिट की प्लास्टिक की रस्सी फंसी मिली। माथे और नाक पर खरोंच के निशान भी साफ नजर आ रहे थे। किशोरी के दाहिने हाथ पर पिंकी नाम गुदा था। किशोरी गहरे कत्थई रंग की कमीज, सफेद रंग का पाजामा, काले रंग की सैंडल पहने हुए थी। एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ पवन कुमार गौतम, सीओ अंडर ट्रेनिंग अरविंद कुमार वर्मा और आलोक कुमार अग्रहरी ने मौके का जायजा लिया।