फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   magic disbalanced, 9 injured

बाइक से टकराकर बेकाबू मैजिक पलटी, नौ घायल

Tue, 05 Feb 2019 10:54 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 05 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
magic disbalanced, 9 injured
क्षतिग्रस्त मैजिक। - फोटो : amar ujala
भानपुर/सोनहा। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के बैड़ापुल से कुछ दूरी पर बाइक से टकराकर तेज रफ्तार सवारी गाड़ी (मैजिक) सड़क पर पलट गई। इसमें सवार नौ लोग घायल हुए हैं। इसमें से तीन की हालत गंभीर है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।        
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची सोनहा पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बाइक और मैजिक को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा शाम करीब 3:40 बजे के आसपास हुआ। बस्ती शहर से सवारी लेकर डुमरियागंज जा रही तेज रफ्तार मैजिक भानपुर पहुंचने से पहले ही सामने से आ रही बाइक से टकराकर अनियंत्रित हो गई। थोड़ी दूर बाद बीच सड़क में पलट गई। इससे सभी लोग चोटिल हो गए। उसी समय संपूर्ण समाधान दिवस से बस्ती जा रहे रुधौली विधायक के प्रतिनिधि मनोज सिंह ने अपने सहयोगी धनंजय पंडित और विक्रम सिंह की मदद से कुछ घायलों को अपने निजी वाहन से सीएचसी भानपुर पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल तीन को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस और स्थानीय सीएचसी से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में मोहम्मद सलीम (28) निवासी समसापुर थाना खोड़ारे जनपद गोंडा, मैजिक चालक छोटू (32) करड खास बस्ती, मुस्तकीम (56), महरून्निशा (52), नजमा खातून (17), बरकत अली (25), निवासी बनगवां थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर, सुशीला देवी (38) निवासी परसा थाना सोनहा, सीमा सिंह (35) गौरी बाजार जनपद देवरिया, रफातुल्लाह (56), पठान पुरवा थाना विशेरगंज जिला बहराइच घायल हुए हैं। मोहम्मद सलीम अपनी बाइक से जा रहे थे। बाकी सभी मैजिक में सवार थे।  प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्र ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से बाइक और मैजिक को थाने लाया गया है। जबकि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। इसमें सामान्य रूप से चोटिल सभी अपने घर भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed