फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lovers suicide before train

ट्रेन से कटकर प्रेमी युगल ने जान दी

Wed, 31 May 2017 11:22 PM IST
basti
basti Updated Wed, 31 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
lovers suicide before train
अपराध्‍ा - फोटो : amarujala
मुंडेरवा (बस्ती)। बुधवार सुबह प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बताते हैं कि दोनों आपस में रिश्तेदार थे, जिसके चलते प्रेम संबंध आगे बढ़ाने में चुनौती देख आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

घटना मूड़ाडीह गांव के करीब की है। मुंडेरवा स्टेशन से छूटी गोरखपुर-गोंडा एक्सप्रेस सुबह लगभग छह बजे मझरिया रेलवे गेट की ओर बढ़ रही थी कि अचानक ट्रेन चालक हरिश्चंद्र को सामने से युवक-युवती ट्रैक पर आते नजर आए। अनहोनी टालने के लिए ट्रेन ड्राइवर ने हार्न बजाने के साथ इमरजेंसी ब्रेक लगाए लेकिन रुकते-रुकते भी ट्रेन ने दोनों को रौंद दिया। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जेब में मिले आधार कार्ड और फोन के जरिए पहचान सुनिश्चित की। मुंडेरवा के प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह के मुताबिक युवती किरन उर्फ नीतू वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भादी गांव की थी। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। युवक दुधारा (संतकबीरनगर) क्षेत्र के सुकरौली निवासी रामफेर का पुत्र चंद्रहास उर्फ सुमित था। बीस वर्षीय सुमित रोजगार के सिलसिले में मुंबई चला गया था। पांच दिन पहले ही घर लौटा था। पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। माना जा रहा है कि आपसी रिश्तेदारी के कारण प्रेम संबंध निभाने में मुश्किल देख दोनों ने खुदकुशी का रास्ता चुन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन का प्रेशर पाइप फटा
रेलवे सूत्रों की मानें तो प्रेमी युगल को ट्रैक पर देखकर गोरखपुर-गोंडा एक्सप्रेस के ड्राइवर ने जैसे ही आपात ब्रेक लगाए तभी प्रेशर पाइप फट गया। इससे ट्रेन रुकने में ज्यादा वक्त लगा और दोनों को रौंदने की नौबत आ गई। रुकने के बाद तकनीकी दिक्कत समझ में आने पर दूसरा इंजन मंगाकर काफी देर बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। इससे एक ट्रैक करीब डेढ़ घंटे बंद रहा। नतीजे में इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें लेट हुईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed