फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   LKG student killed in accident

हादसे में एलकेजी के छात्र की मौत

Mon, 22 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/बस्ती
अमर उजाला/बस्ती Updated Mon, 22 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। हर्रैया-बभनान मार्ग पर सोमवार सुबह नौ बजे के करीब पैकोलिया
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में एलकेजी के छात्र की मौत हो गई।

सलहदीपुर गांव निवासी रमेश यादव का सात वर्षीय बेटा अक्षय कुमार सोमवार सुबह नौ बजे के करीब गांव के सामने स्थित संत गाडगे स्कूल में पढ़ने जा रहा था। इससे पहले वह सड़क क्रॉस कर स्कूल पहुंचता बभनान की ओर जा रहे एक चार पहिया वाहन से उसे टक्कर मार दी।

घटना की खबर लगते ही रमेश के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार और गांव का हर व्यक्ति सड़क की ओर दौड़ा। सड़क पर छटपटा रहे अक्षय को लेकर उसके पिता रमेश और अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जहां गंभीर हालत में डाक्टर ने अक्षय मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय लखनऊ से कुछ दूर पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

अक्षय अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। जबकि एक बड़ी एक बहन सपना(09) है। इकलौते बेटे अक्षय कुमार के मौत की खबर सुनकर उसके घर में मातम छा गया। मां माला देवी और परिवार के लोगों का रोरो कर बुरा हाल था। वहीं उसके साथ पढ़ने वाले बच्चे भी घटना के बाद सहमे दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed