{"_id":"5aa171c04f1c1bba758b4592","slug":"junker-himself-set-fire-condition-delicate","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ी ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया। पैकोलिया क्षेत्र के पिपरा काजी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर नशे में धुत व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। कमरे में धुंआ उठने पर लोगों को जानकारी हुई। सीएचसी के डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
काजी गांव के 40 वर्षीय शैलेश सिंह नशे का आदी है। आए दिन इसी बात को लेकर परिवार में विवाद होता है, जिस पर वह जान देने की कई बार धमकी भी देता था। परिवार में पत्नी उर्मिला के अलावा बेटी समीक्षा, साक्षी तथा दो बेटे अभय व अभिषेक हैं। बृहस्पतिवार दोपहर नशे में धुत होकर शैलेश घर पहुंचा। इसी बात को लेकर उर्मिला ने शैलेश को टोक दिया। नाराज शैलेश आत्महत्या की धमकी देते हुए कमरे में खुद को बंद कर लिया। परिवार के लोग रोज की तरह आज भी धमकी वाली हरकत समझ रहे थे। किसी ने गंभीरता से नहीं लिया और कामकाज में व्यस्त थे।
कुछ देर बाद कमरे से धुंआ उठने लगा। अंदर से शैलेश की चिल्लाने की आवाज आने लगी। धमकी को हकीकत जानने के बाद परिवार के लोग भी शोर मचाने लगे। चीख पुकार पर आसपास के लोग जुट गए। अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक आरके यादव ने बताया कि शैलेस करीब 100 फीसदी झुलस गया है, जिससे उसकी हालत नाजुक है।