फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   jija sali died in accident

ट्रक से कुचले जीजा-साली, मौत

Wed, 29 Nov 2017 11:13 PM IST
basti
basti Updated Wed, 29 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
jija sali died in accident
हादसा - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

फोरलेन पर अवैध कट से निकलने के दौरान नए अमहट पुल के पास बालू लदे बेकाबू ट्रक ने बाइक और साइकिल को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में महिला समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बाइक चला रहे संतोष राजभर (35) की मौत हो गई। कुछ देर बाद पीछे बैठी उनकी साली पूजा (30) नेे भी दम तोड़ दिया। साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र को केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
 हर्रैया थाना क्षेत्र के जुड़ईपुर निवासी अशोक राजभर के किसी रिश्तेदार का निधन हो गया था। बुधवार को वह वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बहेरिया निवासी साली पूजा (30) पत्नी श्यामू को बाइक पर बैठाकर वहीं जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे नए अमहट पुल से होकर बमुश्किल 50 मीटर गए होंगे तभी एक अवैध कट से बाइक निकालने लगे। उसी समय कोचिंग जा रहे नगर थाना क्षेत्र के कमठहिया निवासी अभिषेक पुत्र सुभाष मिश्र आ पहुंचे। जिसकी साइकिल में बाइक की टक्कर हो गई। तीनों रोड पर जैसे ही गिरे, पीछे से बालू लदा ट्रक आ पहुंचा। तीनों उसकी चपेट में आ गए। हादसा होते ही ट्रक चालक तेज गति से आगे बढ़कर ट्रक को छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़े। एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पहुंचते ही ईएमओ ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान कुछ देर बाद पूजा ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के कटरा पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया लेकिन चालक फरार होने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान 
बाइक एक्सीडेंट में मौत का आंकड़ा इतने ऊपर नहीं पहुंचता, यदि चलाने वाले हेलमेट पहनकर निकले होते। मगर हाल की ज्यादातर घटनाओं में संबंधित व्यक्ति हेलमेट नहीं लगाये थे। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि हेलमेट और सीट बेल्ट बांधने की सलाह देकर आजिज आ गए। चेकिंग में पकड़े जाने पर जुर्माना भले ही भर दें लेकिन हेलमेट लगाकर अपनों के बीच नजीर पेश करने की जगह खुद इसे पहनने से भागते हैं। 

नए पुल के नए कट पर हुआ हादसा 
फोरलेन पर हादसों की तमाम प्रमुख वजह में अवैध कट प्रमुख है। विक्रमजोत से लेकर खजौला चौकी के बीच 30-32 स्थानों पर अवैध कट बनाकर साइकिल, बाइक लेकर लोग गुजरने में संकोच नहीं करते। ऐसे स्थानों पर बार-बार जान गंवाने के बावजूद दूसरे लोग सबक नहीं ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed