{"_id":"5ca7a6e4bdec221461126878","slug":"jewelry-clothes-and-cash-taken-in-katraa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरुआ में आभूषण, कपड़े और नकदी उठा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटरुआ में आभूषण, कपड़े और नकदी उठा ले गए चोर
Sat, 06 Apr 2019 12:35 AM IST
राकेश पांडेय
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
कटरुआ में आभूषण, कपड़े और नकदी उठा ले गए चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर बाजार (बस्ती)। क्षेत्र के कटरूआ दलथम्हन गांव में बृहस्पतिवार रात पीछे की दीवार लांघकर एक घर में घुसे चोर कीमती जेवरात व साढ़े पांच हजार नकदी चुरा ले गए। जाते - जाते चोर जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे, उसमें बाहर से कुंडी लगा गए। सुबह परिवार वालों ने शोर मचाया तो गांव के लोगों ने पहुंचकर कुंडी खोली और चोरी गए सामानों की तलाश शुरू की। बाद में सीवान में बक्से व कुछ सामान बिखरे पड़े मिले।
कटरूआ दलथम्हन निवासी प्रभावती सिंह का कहना है कि चार अप्रैल की रात में चोर घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर दो तोले की सोने की चेन, एक झुमका, तीन अंगूठी, एक मंगल सूत्र, दो नाक की कील व पाजेब, चार बिछुआ, चांदी के सिक्के व 55 सौ रुपये नकद चुरा ले गए। नए कपड़े भी चोर लेते गए। जाते-जाते जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे, उसमें बाहर से कुंडी लगा दिया। सुबह नींद खुलने पर दरवाजा बाहर से बंद देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने पहुंचकर दरवाजे की कुंडी खोली। सूचना पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक नगर अनिल कुमार पहुंचे और छानबीन की। सीवान में पड़े तीन बक्से, कुकर व पुराने कपडे़ पुलिस ने बरामद किया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।