फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   jewellers march with candles

स्वर्ण के कारोबारियों ने निकाला कैंडल मार्च

Wed, 23 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
jewellers march with candles
मुंडेरवा कस्बे की सड़कों पर कैंडल जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाए। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। ज्वैलरी पर एक्साईज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को स्वर्ण का कारोबार करने वालों ने कैंडल मार्च निकाला। शहर और मुंडेरवा कस्बे की सड़कों पर कैंडल जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाए। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी दुकानें बंद रही। स्वर्ण का कारोबार बंद रहा। कारोबारियों ने कहा कि जब तक सरकार एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लेती तब तक स्वर्ण का कारोबार बंद रहेगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सराफा एवं स्वर्ण व्यवसाई संघ के संरक्षक मणिलाल वर्मा, जमुना राम साहू और मदन सोनी  ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी मर्जी थोपकर स्वर्ण व्यवसाय को ही समाप्त करना चाहती है, जिसे स्वर्ण के कारोबारी बर्दास्त नहीं करेंगे। कहा कि इसका परिणाम विधानसभा के आगामी चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। कहा कि कारोबार बंद होने व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


सरकार टैक्स की आड़ मे इन्सपेक्टर राज लाना चाह रही है। जिसे व्यापारी कभी बर्दास्त नहीं करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि इस बार परिवार के लोग होली का त्यौहार नही मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर कुंदनलाल वर्मा, पवन सोनी, विश्वनाथ सोनी, रामकुमार सराफ, ओमप्रकाश सोनी, गोपालजी सराफ, रामकृष्ण सोनी, अजय सोनी, अर्जुन गुप्त, दुर्गेश सोनी, बिंटु सोनी, दिवाकर सोनी, रूपेश अग्रहरि, मोतीलाल सोनी, दीपक सोनी, शिवकुमार गुप्त, पहाड़ी सोनी, मंगल सोनी, सुभाष सोनी, रवि सोनी, बब्लू सराफ, राजेश सोनी, संजय कसौधन, पुरुषोत्तम सोनी, गुडडू जायसवाल, राज साहू, बिरजू सोनी, अनूप सोनी, दुर्गा चौरसिया, मनोहर सोनी, मदन सोन, विजय सोनी, सुनील सोनी, अमरनाथ, जमुना साहू, कृष्णा सोनी, चतुर लाल, राजू वर्मा, मलखान सोनी, पप्पू सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed