फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   interdistrict thief gang caught

अंतर्जनपदीय नकबजनी गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 10 Oct 2017 11:55 PM IST
basti
basti Updated Tue, 10 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
interdistrict thief gang caught
अपराध्‍ा - फोटो : basti bureau
बस्ती। 
विज्ञापन

ताला लगे मकानों में नकबजनी करने वाले चोरों के अंतर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के तमाम जेवरात और नकदी बरामद की गई। इनमें छह लाख 85 हजार कीमत के सोने, 45 हजार के चांदी के गहनों के अलावा नौ हजार कीमत के चांदी के सिक्के और 12 हजार पांच सौ रुपये नकदी शामिल है। 
मंगलवार को कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह और सीओ पवन गौतम ने बताया कि इस गिरोह के चोर जेवरात और नकदी के अलावा किसी दूसरे सामान पर हाथ नहीं डालते। एएसपी के अनुसार सरगना बबलू खुद राजू उर्फ जावेद और शब्बीर के साथ ऐसे मकान चिह्नित करता था, जिसमें ताला बंद हो। रात में पूरी गैंग पहुंचती थी और ताले तोड़कर अंदर रखे जेवरात और नकदी लेकर चंपत हो जाती थी। हाथ लगे जेवरात थोड़ी-थोड़ी मात्रा में गोंडा जिले के दौदा बाजार के सोनार गली निवासी संजू उर्फ संजय सोनी को देकर रुपये ले लेते थे। शहर के डफाली टोला निवासी सरगना के अलावा राजा मैदान निवासी बैजू उर्फ बैजनाथ और पठान टोला निवासी बब्बू उर्फ गुलाम नवी गिरफ्तार किए गए। एएसपी ने बताया कि राजू उर्फ जावेद, शब्बीर, अशोक गुप्ता और संजू वांछित हैं। 
विज्ञापन


बरामद हुए गहने और नकदी
हार, चूड़ी, चेन, अंगूठी, कान की बाली, झुमका, 12 कील, नथिया एवं मांग टीका मिलाकर करीब छह लाख 85 हजार कीमत के सोने के जेवरात बरामद हुए। जबकि 45 हजार कीमत की पायल, बिछिया और करीब नौ हजार कीमत के चांदी के सिक्के बरामद किए गए। 12 हजार पांच सौ रुपये भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को पांच हजार इनाम
सीओ सिटी/क्राइम पवन गौतम के नेतृत्व में इंस्पेक्टर को विजयेन्द्र सिंह, स्वाट प्रभारी सर्वेश राय के अलावा सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव प्रभारी के अलावा कांस्टेबल छोटेलाल, अभिमन्यु सिंह, मनोज राय, आनन्द प्रकाश, सदानन्द यादव, आदित्य पाण्डेय ने इस गिरोह को पकड़ा। एसपी संकल्प शर्मा की तरफ से पांच हजार रुपये पुरस्कार देने को कहा गया।

इन घटनाओं का हुआ खुलासा
7 जून 2017 : पुरानी बस्ती थाने के मंगल बाजार कस्बे में बंद मकान में चोरी।
25 जून 2017 : कोतवाली के तुर्कहिया में खाली पड़े मकान को खंगाला।
22 जुलाई 2017 : कोतवाली के शिवा कॉलोनी में ताला तोड़ा।
30 जुलाई 2017 : कोतवाली के रामेश्वरपुरी में डॉक्टर दंपति के घर में ताला तोड़कर चोरी। 
3 सितम्बर 2017 : कोतवाली के इंदिरानगर में बंद पड़े मकान को खंगाला।
5 सितम्बर 2017 : कोतवाली के खीरीघाट में बंद पड़े मकान में घुसकर नकदी-जेवरात उड़ाया।
22 सितम्बर 2017 : बभनान कस्बे में ताला तोड़कर बंद घर को खंगाला।
24 सितम्बर 2017 : हर्रैया रजौली में दो मकानों का ताला तोड़कर चोरी।
27 सितम्बर 2017 : कोतवाली के सेंट बेसिल्स स्कूल के पास घर में नकबजनी का चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed