{"_id":"5820b4ab4f1c1b6729b37cbd","slug":"in-the-accident-two-injured-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो घायल, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दो घायल, गंभीर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर कार से भिड़ी बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजानकी मार्ग पर रामरेखा पुल के पास कार की चपेट में आने से से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई। छावनी क्षेत्र के पठखौली के 17 वर्षीय किशन तथा इसी गांव के राजेंद्र पासवान का भांजा प्रकाश (18) निवासी सतघरवा ( टिकरी ) जिला गोंडा एक ही बाइक से अमोढ़ा बाजार से छावनी की तरफ जा रहे थे। दोनों रामजानकी मार्ग स्थित रामरेखा पुल के पास पहुंचे थे कि अमोढ़ा जा रहे पीएनबी शाखा प्रबंधक की कार से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। किसी ने पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई। घायलों के परिवार वालों ने देर शाम तक तहरीर नहीं दी थी।