{"_id":"5a26dd724f1c1b97678bfd95","slug":"in-bike-accident-3-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक भिड़ीं, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक भिड़ीं, एक की मौत, तीन घायल
basti
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
सोनहा।
थाना क्षेत्र के शिवाघाट-सोनहा मार्ग पर सेखुई स्थित एक विद्यालय के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। यहां उनकी स्थिति डॉक्टरों ने सामान्य बताई है।
गौर थाना क्षेत्र के बभनगांवा कला के रहने वाले मुकेश और रघुनाथ दो बाइक पर सवार होकर बैड़वा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। बाइक अभी भिरिया ऋतुराज के सेखुई गांव के निकट पहुंची ही थी कि ओवरटेक के चक्कर में दोनों आपस में टकरा कर अनियंत्रित हो गईं। इसके बाद सड़क किनारे रखे बिजली के पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक बाइक चला रहे 20 वर्षीय मुकेश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार 19 वर्षीय नीलम पुत्री राम प्रताप, 19 वर्षीय बीना पुत्री त्रिलोकी और रघुनाथ पुत्र राम प्रताप घायल हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष अमरीश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार मुकेश की मौत हो गई और तीन घायल हो गए हैं। घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। घायलों के घरवालों को भी सूचित कर दिया गया है।