{"_id":"5a1ef2624f1c1b69678befc2","slug":"in-accident-mini-truck-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक पेड़ से टकराया, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिनी ट्रक पेड़ से टकराया, चालक की मौत
basti
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amar ujala
ओड़वारा। गोरखपुर से आगरा जा रहा मिनी ट्रक बेकाबू ट्रक मंगलवार देर रात अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से और फिर पेड़ टकरा गया। इस हादसे में घायल चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मंगलवार रात मिनी ट्रक में गोरखपुर से सामान लादकर राजस्थान के पाली जिले के रास थानाक्षेत्र के बाडिया निवासी राजू कथात (24) आगरा के लिए निकला था। आधी रात करीब पौने 12 बजे मुंडरेवा थाना क्षेत्र के खझौला चौकी के पास मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। रफ्तार के कारण हाइवे के किनारे पेड़ से टकरा कर रुका। इससे गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह सेे क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर खौला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह, सिपाही गिरजेश कुमार, परमहंस पाल, संजय सिंह, अक्षय कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। चालक राजू को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान बुधवार भोर में उसकी मौत हो गई। गाड़ी में मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर ही मृतक की पहचान हुई।