फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   in accident brother in law died

ट्रैक्टर की चपेट से साले की मौत, जीजा, भतीजा घायल

Sun, 14 Oct 2018 12:13 AM IST
basti
basti Updated Sun, 14 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
in accident brother in law died
राहित निषाद फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
 नगर बाजार/लालगंज। एक बाइक से तीन लोग पनीर लेने निकले थे कि रास्ते में ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। चालक रोहित 32 वर्षीय की मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। 
विज्ञापन

 हादसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे लालगंज-बहादुरपुर मार्ग के रखौना नहर के पास हुआ। नगर थाना क्षेत्र के पाल्हा निवासी रोहित (32) के जीजा पंचम निवासी बरहुंआ थाना लालगंज आए थे। इसके बाद रोहित, पंचम और उनका भतीजा एक बाइक से ही पनीर लेने जा रहे थे। अभी ये लोग लालगंज थाना क्षेत्र के रखौना के पास बने नहर पर पहुंचे ही थे कि तभी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों गंभीर घायल हुए। रोहित ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। इससे सिर में गंभीर चोट लगी। घटनास्थल पर ही रोहित की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घायलों को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया। पंचम और उनके भतीजे का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है। मृतक रोहित के छोटे भाई महेश की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रखौना के चौकी प्रभारी बांके लाल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed