फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   in accident bike driver died

ओवरब्रिज की रेलिंग से भिड़ी बाइक, चालक की मौत

Wed, 08 Nov 2017 12:35 AM IST
basti
basti Updated Wed, 08 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
in accident bike driver died
हादसा - फोटो : amar ujala
साऊंघाट। 
विज्ञापन

मुंडेरवा-बस्ती रोड पर मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे अनियंत्रित बाइक बेहरा के निकट रेलवे ओवरब्रिज पर रेलिंग से जा टकराई। इससे बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से रेफर होकर लखनऊ इलाज कराने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कड़रखास निवासी 21 वर्षीय अजीत कुमार के मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह अपनी बाइक से मुंडरेवा जाने के लिए निकले। ओवरब्रिज पर चढ़ते ही बाइक अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग से टकरा कर घिसटते कुछ दूर तक गई। इससे अजीत को गंभीर चोटें लगीं। बीच सड़क पर लहूलुहान देखकर रोडवेज बस रोककर चालक ने घायल को सड़क के किनारे करके 100 नंबर पर सूचित किया। सूचना पाकर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। हालत बिगड़ते देखकर उन्हें लखनऊ रेफर कराया गया। उपचार के दौरान सुबह छह बजे अजीत ने दम तोड़ दिया। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिवार वाले बता रहे हत्या
अजीत के चाचा राम सूरज ने बताया कि बहराइच में तेल वाला टैंकर चलाने वाले अजीत के पिता की छह संतानें तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें अजीत चौथे नंबर के थे। वह निजी ऑटो चलाते थे। परिवार के लोगों का कहना है कि किसी ने उन्हें फोन करके बुलाया और मारापीटा। मरा समझकर ब्रिज पर लाकर छोड़ दिया ताकि सड़क दुर्घटना साबित हो। बाइक की हैंडिल भी तोड़ दी गई। परिवार वालों का कहना है कि जब सूचना पाकर वे अस्पताल पहुंचे तो खून बहना नहीं रुक रहा था। जबकि घटना स्थल, बाइक आदि पर खून की बूंद भी नहीं गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed