फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Highway accident, 7 injured

हाइवे पर हादसा, 7 लोग घायल

Mon, 02 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 02 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Highway accident, 7 injured
नए साल के उपलक्ष्य में लखनऊ घूमने गए एक परिवार की गाड़ी हाईवे पर हर्रैया थानाक्षेत्र के महराजगंज कस्बे के पास आगे चल रहे वाहन से टकरा गई।
नए साल के उपलक्ष्य में लखनऊ घूमने गए संतकबीरनगर जिले के बघौली निवासी एक परिवार की गाड़ी हाईवे पर हर्रैया थानाक्षेत्र के महराजगंज कस्बे के पास आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे के आसपास हुई इस दुर्घटना में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए। जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। इन सबमें बखिरा के रहने वाले बोलेरो के चालक शोएब को ज्यादा चोटें आई हैं। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


महराजगंज/कप्तानगंज प्रतिनिधियों के अनुसार संतकबीरनगर के बघौली निवासी कुंवर जीत लाल श्रीवास्तव अपने निजी बोलेरो से अपने मेंहदावल के रहने वाले साढ़ू प्रमोद श्रीवास्तव के अलावा कुछ अन्य लोगों के साथ लखनऊ गए थे। सोमवार को लोटते समय महराजगंज ओवरब्रिज के पास यह हादसा हो गया। इस दुर्घटना में श्रीवास्तव व उनके साढ़ू के अलावा प्रमोद की पत्नी आरती श्रीवास्तव, बेटा दिव्यांश, आयुष, प्रमोद की भाभी आशा उनके बच्चे अनमोल व चारू को चोटें आई हैं। उसी बोलेरो में मड़वा नगर थाना कोतवाली की निवासी प्रतिमा महतो भी मामूली रूप से घायल हो गईं। घटना में बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की मानें तो उनकी गाड़ी के आगे-आगे एक दूसरी बोलेरो चल रही थी। जिसने महराजगंज ओवरब्रिज पर अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और जोरदार टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed