फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   hariyana brand wine caught

बिहार भेजी जा रही हरियाणा की शराब बरामद

Sun, 26 Aug 2018 12:22 AM IST
basti
basti Updated Sun, 26 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
hariyana brand wine caught
पकड़ी गई शराब। - फोटो : amar ujala
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने हरियाणा में बनी अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। इस शराब को बिना नंबर की कार में लादकर बिहार भेजा जा रहा था। तलाशी में गाड़ी से 621 बोतलें बरामद की गई हैं।  
विज्ञापन

एएसपी पंकज ने शनिवार को इस बड़ी बरामदगी का खुलासा किया है। वह पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बताया कि थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती सर्वेश राय की टीम शुक्रवार की रात परसा जाफर चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार वहां पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर कुछ दूर पर ही कार रोककर चालक खेत की तरफ भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। इसके बाद चालक की तलाश शुरू किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा। जांच में पुलिस को गाड़ी पर जब नंबर प्लेट नहीं मिला तो अंदर जांच-पड़ताल की तो इसमें हरियाणा से बनी अंग्रेजी शराब की भरी बोतलें मिलीं। गाड़ी के अंदर तीन नंबर प्लेट भी मिले, जिनमें अलग-अलग राज्यों के नंबर लिखे थे।  एएसपी ने कहा कि शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। बरामद कार के चेसिस व इंजन नंबर से गाड़ी का नंबर ट्रेस कर वाहन स्वामी तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। गाड़ी से एक ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच कराई जा रही है। प्रकरण में धोखाधड़ी, आबकारी अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस टीम में एसओ के साथ सिपाही विजय प्रकाश दीक्षित, रामरत्न तिवारी व अजय सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed