{"_id":"587fb0ac4f1c1b3403f00d07","slug":"found-the-body-in-the-field-of-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में छात्रा की लाश मिली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में छात्रा की लाश मिली
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के जुआजाता गांव के सीवान में स्थित सरसों के खेत में करीब 18 वर्षीया युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह बीए सेकेंड ईयर की छात्रा बताई जा रही है। सरसों की फसल में दवा छिड़कते समय एक व्यक्ति की नजर पड़ी। पुलिस के अनुसार उसकी गर्दन में चाकू फंसा हुआ था। बाद में उसकी पहचान जुआजाता गांव निवासी अर्चना के रूप में की गई। परिवार वालों का कहना है कि दोपहर 12 बजे के आसपास वह घर से निकली थी।
जुआजाता के पश्चिम व रोझिया गांव के पूरब स्थित सीवान में सरसों के खेत में दो बजे के आसपास दवा छिड़क रहे एक व्यक्ति ने उसे लहूलुहान देखा। ग्राम प्रधान के जरिए पुलिस को खबर की गई। एसओ नगर रमेश के अनुसार राना पतरू सिंह महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अर्चना पुत्री सुभाष की हत्या के पीछे वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आशनाई का मामला बताया जा रहा है। परिवार के लोगों ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय के मुताबिक मृतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही इस मामले में कुछ स्पष्ट हो सकेगा। परिवार के लोगों ने उसके पास मोबाइल होने की जानकारी दी है। लेकिन वह स्विच ऑफ है। मौके पर मिले साक्ष्यों के पड़ताल के बाद जल्द ही हत्या का खुलासा होने की उम्मीद है।