फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   found hanged with tree

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 14 Jan 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
found hanged with tree
शव लटका मिला - फोटो : अमर उजाला
बस्ती/नगर बाजार। कस्बे से महज पांच सौ मीटर दूर स्थित बाग में युवक का शव शनिवार देर रात पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, हरनखा निवासी रामकिशुन के तीन बेटों में से दो रोजगार के सिलसिले में मुंबई रहते हैं।

पत्नी की मौत के बाद रामकिशुन सबसे छोटे बेटे अयोध्या (18 वर्ष) के साथ गांव में रहने लगे। एक सप्ताह पूर्व साथ रह रही नातिन के जाने के बाद बेटे ने भोजन बनाने की जिम्मेदारी ले ली। इसके साथ ही वह पिता के काम में हाथ भी बंटाता था। पिता ने बताया कि शनिवार शाम होने से पहले बेटा घर से निकला।
विज्ञापन


काफी देर तक न लौटने पर वे लोगों के दरवाजे-दरवाजे जाकर पता लगाने लगे। इसी बीच गांव के पश्चिम पुराने भट्ठे के उत्तर खेत में गेहूं की फसल चर रहा सांड़ भगाने गांव के कुछ लड़के शनिवार रात करीब नौ बजे बाग की तरफ गए तो अयोध्या का शव लटका देखकर शोर मचाने लगे। प्रभारी एसओ जय प्रकाश यादव का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मगर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed