फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Flogging

छेड़खानी पर हुआ बवाल दरोगा को बल्लम घोंपा

Thu, 12 Apr 2018 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Thu, 12 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Flogging
पुलिस से मारपीट करता युवक व उसकी मां - फोटो : अमर उजाला
बस्ती/दुबौलिया। फैजाबाद की सीमा पर बसे सटे जिले के माझा किता अव्वल गांव में आशनाई के विवाद में जमकर बवाल हुआ। मंगलवार रात से शुरू हुआ घमासान बुधवार तक चला। दो गांवों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और हॉकी से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के 10-12 लोग घायल हुए।
विज्ञापन

बवाल की सूचना पर मंगलवार रात मौके पर पहुंची महराजगंज (फैजाबाद) थाने की फोर्स पर भी बस्ती जिले के गांव के लोगों ने हमला बोल दिया। उपद्रवियों ने एसआई अविनाश सिंह को बल्लम घोंप दिया। आननफानन में एसआई को सीएचसी मया बाजार फैजाबाद पहुंचाया गया। इधर, जिले की दुबौलिया पुलिस ने घायल एसआई और पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज किए। जबकि महराजगंज (फैजाबाद) थाने में भी अलग मुकदमा दर्ज हुआ। डीआईजी राकेश चंद्र साहू के अनुसार फैजाबाद जिले की पुलिस से दुबौलिया पुलिस टीम संपर्क बनाए हुए है। एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है।  
विज्ञापन

उधर, महराजगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदीश उपाध्याय ने बताया कि बस्ती जिले के माझा किता अव्वल और बिशवल गांव के लोगों में छेड़खानी के विवाद में जमकर मारपीट की सूचना पर सब इंस्पेक्टर अविनाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची। मौके पर मिले दो ट्रैक्टर कब्जे में लेकर वह थाने लाने लगे लेकिन रास्ते में ग्रामीणों ने एसआई के पेट में बल्लम घोंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल दरोगा की तहरीर पर महराजगंज पुलिस ने माझा किता अव्वल गांव निवासी रामबुझ निषाद व उसके तीन बेटे चंद्रशेखर, बसंत, राम चरित्र के अलावा अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राम चरित्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बुधवार देर शाम छेड़खानी की शिकार पीड़िता की तहरीर पर दुबौलिया थाने में कुशल यादव निवासी माझा बिशवल व भुल्लर यादव निवासी माझा किता अव्वल के खिलाफ छेड़खानी, एससी/एसटी व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed