फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   firing inr field dispute

जमीन को लेकर बवाल,फायरिंग

Tue, 30 May 2017 11:36 PM IST
basti
basti Updated Tue, 30 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
firing inr field dispute
अपराध्‍ा - फोटो : amarujala
विक्रमजोत। 
विज्ञापन

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मुनियांव खुर्द में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। मारपीट में फायरिंग की बात भी सामने आई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। इस घमासान में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो को जिला अस्पताल बस्ती और अन्य को फैजाबाद भेजा गया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।


मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे राम सिंह और रामकरन सिंह के परिवार में जमीन को लेकर झगड़ा होने लगा। राम करन सिंह की मानें तो उनके परिवार के लोग इंटरलॉकिंग पर झाड़ी काट कर साफ कर रहे थे। दूसरे पक्ष के लोग रोकने लगे, जिस पर मारपीट हो गई। एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए जाने लगे। इस बीच फायरिंग होने लगी। रामकरन सिंह का कहना है कि उनकी बहू पूनम को गोली लगी है, जिससे वह गंभीर है। वहीं, दूसरे पक्ष के राम सिंह के पुत्र अवध नरेश सिंह और नाती आशीष सिंह को गोली लगी। इसके अलावा गोलू और अनीश भी घायल हैं। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने मौके से विनीत सिंह, सुमित सिंह और अभिषेक सिंह को हिरासत में ले लिया। सीओ एसएन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि दोनों पक्षों में जमीन के लिए विवाद है। घायलों को जिला अस्पताल फैजाबाद भर्ती कराया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed