{"_id":"576d836f4f1c1bd532b48f27","slug":"firing-in-hotel-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में चली गोली, युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में चली गोली, युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
शिवाय होटल में गोली कांड की जांच करती पुलिस की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बृहस्पतिवार की देर रात रोडवेज तिराहे पर स्थित होटल शिवाय पैलेस में गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि गोली उसके दाहिने हाथ के पंजे में लगी है, मगर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने घायल के साथी को हिरासत में लेने के बाद उसकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त देसी तमंचे को बरामद कर लिया है।
छावनी थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निवासी अंकित मिश्र पुत्र राममोहन मिश्र ने 22 जून को अपने ही गांव के गोपाल पांडेय पुत्र रामप्रकट पांडेय के साथ होटल के कमरा संख्या 207 को बुक कराया। दोनों एक ही कमरे में रहते थे। बृहस्पतिवार की रात पौने 12 बजे के करीब कमरे से फायर की आवाज सुनाई पड़ी। इस बीच 207 नंबर कमरे से अंकित और गोपाल दोनों बाहर आए। अंकित की दाहिनी हथेली खून से सनी थी। वह होटल कर्मियों से कहा कि किसी ने उसे गोली मार दी है। उसे जल्दी अस्पताल ले चलें। उसका साथी गोपाल उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से डाक्टर ने अंकित को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ एसएन सिंह और प्रभारी कोतवाल पंकज कुमार पांडेय और उनकी टीम ने घटना के बारे में होटल में पूछताछ करने के बाद गोपाल पांडेय को हिरासत में ले लिया।
टावर से बरामद हुआ तमंचा
टल के बगल में स्थित एक मोबाइल टावर से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है।
इस संबंध में प्रभारी कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि घायल अंकित के साथी गोपाल पांडेय ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने असलहा टावर की ओर फेंका था। उसकी निशानदेही पर असलहा बरामद कर लिया गया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
अंकित ने गोपाल को ड्राइवर बताया था
होटल के रिसेप्शनिस्ट ने बताया कि अंकित ने 22 जून को कमरा लिया था तो गोपाल उसके साथ ही था। गोपाल को उसने अपना ड्राइवर बताया था। दोनों 22 जून से ही होटल में रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि दोनों प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। घटना के बाद दोनों नशे में थे।
फोरेंसिक टीम ने लिया नमूना
होटल के जिस कमरे में गोली चली थी उसका जायजा शुक्रवार को फोरेंसिक टीम ने लिया। टीम के मुखिया संजय सिंह और उनके साथियों ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया। मौके पर मिले खून के नमूने संकलित किए। साथ ही बरामद असलहे को भी देखा। संजय सिंह का कहना है कि कमरे में दो ही लोगों के होने के ही प्रमाण अब तक मिले है। ऐसे में गोली चलाने का शक गोपाल पर ही जा रहा है।