फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   firing in frion of police chauki, two injured

पुलिस चौकी के सामने युवकों पर चलाई गोलियां

Mon, 30 Oct 2017 11:34 PM IST
basti
basti Updated Mon, 30 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
firing in frion of police chauki, two injured
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाने के दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी के सामने चाय पी रहे युवकों पर सोमवार रात कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। 315 बोर और 12 बोर तमंचे दागी गई गोली एक युवक के पैर में तथा दूसरे के पैर में छर्रे लगे। गोली की आवाज सुनकर चौकी से सिपाही और दरोगा पहुंचे लेकिन फायरिंग करने वाले भाग निकले थे। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। आरोपियों की पहचान कराने के बाद पुलिस की कई टीमें दबिश में रवाना हुई हैं। 

वाकया रात करीब साढ़े नौ बजे दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी के सामने स्थित चाय की दुकान का है। कुछ युवक बैठकर चाय पी रहे थे। तभी तीन युवक एक ही बाइक से पहुंच गए। बगैर किसी बातचीत के समद और सैफ को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। सैफ के पैर में गोली सीधे लगी जबकि समद भी पैर में छर्रे लगने से घायल हो गया। फायर की आवाज पर पुलिस वाले भी पहुंच गए। परिवार वालों को सूचना दी गई। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। छर्रे से घायल बिजली मैकेनिक समद ने बताया कि हमलावर प्रिंस, अक्की और दानिश थे। पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस को देर रात तक तहरीर नहीं दी गई। स संबंध में एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। इनके बीच वर्चस्व को लेकर काफी दिनों से रंजिश है। अभी कुछ ही दिन पहले यह जेल से जमानत पर छूटकर आए हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed