फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire crackers, two girls alive burnt

पटाखे से लगी आग, दो बच्चियां जिंदा जलीं

Sat, 30 Apr 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Sat, 30 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fire crackers, two girls alive burnt
अाग में 2 मासूम जल गए। व‌िलाप करते प‌र‌िजन। - फोटो : अमर उजाला
दुबौलिया क्षेत्र के तुर्कीपुर गांव में गुरुवार रात आई बारात में आतिशबाजी के दौरान आग लग गई।
विज्ञापन

 

इसमें झुलस कर दो बच्चियों की मौत हो गई। आग बुझाते समय एक युवक झुलस गया। भड़के लोगों ने आतिशबाजी को लेकर बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। इससे रात में ही बाराती भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी कराके रात में ही लड़की की विदाई करा दी। आग से गांव में चार घर जल गए हैं। 

 


तुर्कीपुर गांव में राम लखन के पुत्री की शादी थी। बारात पुरानी बस्ती के राजा बाजार निवासी अभिषेक कुमार के यहां से आई थी। रात करीब 12 बजे द्वारपूजा के लिए जाते वक्त बारातियों की ओर से आतिशबाजी की जाने लगी। इससे छिटकी चिंगारी से गांव के मेहीलाल के घर में आग लग गई। आग ने बगल के रामराज के घर को भी अपनी जद में ले लिया। इसमें ननिहाल आई अंशिका (5) और अंजली (3) पुत्री सुनील फंस गईं। हादसे के वक्त दोनों सो रही थीं।

विज्ञापन

गांववालों ने किसी तरह दोनों को घर से बाहर निकाला। अभी लोग बुरी तरह झुलस चुकी दोनों बच्चियों को उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि अंशिका की मौत हो गई। जबकि अंजली को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां शुक्रवार को भोर में अंजलि ने दम तोड़ दिया। वहीं गांव के धर्मेन्द्र (25) भैंस को बचाने के चक्कर में झुलस गए। उनका इलाज सीएचसी विशेषरगंज में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आग से शिवराम एवं मेहीलाल का छप्पर का घर जल गया। सूचना पाकर पहुंचे एसओ जयदीप दुबे व एसआई दिनेश तिवारी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस, गांववालों और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से आग बुझाई जा सकी। आग के बाद बारातियों व घरातियों में नोंकझोंक होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों का समझकर मामला शांत कराया और रात में लड़की की शादी कराके विदाई करा दी।

 

इस संबंध में एसओ जयदीप दुबे ने बताया कि गांव के धर्मेन्द्र कुमार की तहरीर पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के राजा बाजार निवासी दूल्हे के पिता सत्य नरायन और अज्ञात पटाखा व्यवसायी के खिलाफ गैर इरादातन हत्या व विस्फोटक पदार्थ जलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed