फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   father and son arrested in loot

पेट्रोलपंप लूट में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 13 May 2018 11:56 PM IST
basti
basti Updated Sun, 13 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
father and son arrested in loot
पकडे गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
सोनहा। 
विज्ञापन

परसोहिया पेट्रोलपंप पर शुक्रवार रात हुई लूट और तोड़फोड़ में नामजद दो अभियुक्तों को सोनहा पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया। 
सोनहा थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि सगरा निवासी अशोक सिंह का परसोहिया में पेट्रोल पंप है। शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाश पंप पर पहुंचे। पंप कर्मियों की पिटाई करने के साथ ही तोड़फोड़ की और दो लाख रुपये लूट कर भाग निकले। अशोक सिंह के बेटे जगजीत सिंह की तहरीर के आधार पर सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें मुखबिर की सूचना पर रविवार को दुबौली चौराहे के नहर की पुलिया से रणवीर सिंह और उनके बेटे शिवम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से नकदी और मोबाइल बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस के हत्थे चढ़ा वारंटी 
ओड़वारा। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्लास्टिक काम्प्लेक्स चौकी के बायपोखर निवासी राम कुमार (45) की कई मामलों में काफी दिनों से तलाश चल रही थी। उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। चौकी इंचार्ज हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि राम कुमार 323, 325, 504 आईपीसी का वारंटी है और लंबे समय से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed