फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drug salesmen driver of business two lakh looted

दवा कारोबारी के सेल्समैन ड्राइवर से दो लाख रुपये लूटे

Wed, 21 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Wed, 21 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
बभनान-हर्रैया मार्ग पर बुधवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने दवा कारोबारी के सेल्समैन और उसके ड्राइवर की आंख में मिर्ची झोंक दो लाख रुपये लूट लिए। एसपी ने पुलिस को तुरंत बदमाशों को तलाश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बस्ती शहर के साहू मार्केट में दवा का कारोबार करने वाले पवन कुमार गुप्ता के ड्राइवर राजेश यादव और सेल्समैन मालवीय रोड निवासी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव बुधवार को दवा की सप्लाई करने हलुआ बाजार, बभनान और गोंडा के सबरापुर गए थे। शाम को दोनों वसूली की रकम लेकर बस्ती लौट रहे थे।
विज्ञापन


 जब वह बभनान हर्रैया मार्ग पर रवई पुल और इटवा कुनगाई के माध्यमिक विद्यालय के बीच पहुंचे तभी पीछे से बाइक पर तीन बदमाश आए और मिर्ची पाउडर निकालकर गाड़ी के अंदर फेंका। आंखों पर मिर्ची पड़ते ही ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को पीटा और सेल्समैन के हाथ से रकम वाला बैग छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक का कहना है कि उसके पास सबरापुर गोंडा से वसूले गए 15 हजार रुपये अलग रखे थे, बदमाशों ने उसे भी मारपीटकर छीन लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पैकोलिया थाने की पुलिस पहुंची। इसके बाद सीओ हर्रैया, एसओ हर्रैया, एसओ गौर भी घटनास्थल पर पहुंचे।


सभी ने चालक और सेल्समैन से घटना के संबंध में पूछताछ की। तकरीबन सवा नौ बजे एसपी कृपाशंकर सिंह भी थाने पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और घटना के तुरंत खुलासे का निर्देश दिया है। दवा कारोबारी पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर वह भी पैकोलिया थाने पर पहुंचे हैं अपने कर्मचारियों से लूटी गई रकम की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed