{"_id":"59dd12064f1c1bcc538b6bc8","slug":"doubt-of-dispute-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार में बवाल की सुगबुगाहट, बंदी घबराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारागार में बवाल की सुगबुगाहट, बंदी घबराए
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। महोदय, यदि मंडल कारागार शांतिपूर्ण चलाना चाहते हैं तो निम्नलिखित अराजकता फैलाने वालों को ट्रांसफर करवाने की कृपा करें। यह मजमून है उस पत्र का जिसे जेल की बैरक नंबर चार के एक बंदी ने डीएम को भेजा है।
पत्र में सीधे कहा गया है कि यदि उन पांचों को दूसरी बैरक में नहीं शिफ्ट किया गया तो कभी भी बवाल हो जाएगा। जेल में मनबढ़ बंदियों के बीच दबदबा कायम करने की खींचतान के बीच सामने आई इस चिट्ठी ने हड़कंप मचा दिया है।
कुछ मनबढ़ बंदियों के बीच दूसरे पर सिक्का जमाने की होड़ लगी है, जिसके चलते सीधे मिजाज के बंदी प्रताड़ित किए जा रहे हैं। जेल प्रशासन को इसकी भली-भांति जानकारी होने के बावजूद कदम न उठाने से बंदी सहम गए। कोई चारा नहीं दिखा तो एक बंदी ने डीएम और वरिष्ठ जेल अधीक्षक को रजिस्टर्ड चिट्ठी भेज दी। इसके बाद पूरी सरकारी मशीनरी में खलबली मच गई। बैरक नंबर चार के बंदी के भेजे पत्र में बताया गया है कि उस बैरक के पांच बंदी बाकी 125 बंदियों पर अत्याचार करते हैं। इससे हमेशा अशांति बनी रहती है। पांचों का नाम उजागर करते हुए पत्र में दूसरी बैरक में शिफ्ट करने का आग्रह किया गया है। डीएम अरविंद कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए एसपी संकल्प शर्मा से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।