फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dogs attacked on deer0

हिरन पर कुत्तों का हमला

Sun, 06 May 2018 11:39 PM IST
basti
basti Updated Sun, 06 May 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
dogs attacked on deer0
इलाज - फोटो : amar ujala
परशुरामपुर।
विज्ञापन

तालाब सूखे हैं, खेत, खलिहान खाली हैं। बढ़ती गर्मी में पशु, पक्षी भी पानी की तलाश में आबादी की तरफ भाग रहे हैं। रविवार को हिरन का झुंड आबादी की ओर पहुंचा तभी कुत्तों ने एक पर हमला कर दिया। जब तक लोग बचाने पहुंचते तब तक घायल कर दिया था।

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के अगया गांव के पास पूर्वाह्न करीब 11 बजे हिरन का झुंड पहुंचा। इसमें से नर हिरन पर करीब 12-14 कुत्ते हमलावर हो गए। जबकि इस बीच मादा हिरन अपने तीन बच्चों के साथ पास के बाग में जा छिपी। कुछ ही दूरी पर चाय की दुकान पर बैठे अनिल कुमार मिश्र, कमला दीन यादव, श्रीराम, रामू ,निरंजन, तिलकराम, पवन कुमार आदि नजारा देखकर लाठी-डंडे लेकर हिरन के बचाव के लिए दौड़ पड़े। तब तक कुत्तों ने हिरन को घायल कर दिया था। अनिल मिश्र ने इसकी सूचना पशु चिकित्सक तथा वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे डॉ. लालमणि ने हिरन का उपचार किया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी उसे अपने साथ ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि आज-कल काफी संख्या में हिरन बागों में देखे जा रहे हैं। पिछले वर्ष भी एक हिरन की मौत कुत्ते के काटने से हो गई थी। वन विभाग यदि सक्रिय हो जाए तो इन हिरनों को सही स्थान पर संरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed