फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   docoity in three villages

रुधौली क्षेत्र के तीन गांवों में डाका

Sun, 10 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
बस्ती/रुधौली। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लैस बदमाशों ने रुधौली
विज्ञापन
थाना क्षेत्र पूरी रात तांडव मचाया। एक-एक कर तीन गांवों में पहुंचे बदमाशों ने घर वालों को बुरी तरह मारपीट कर बेदम कर दिया और इत्मिनान से डकैती की। बदमाश करीब दो लाख रुपये नकद और जेवरात लूट ले गए।

बदमाशों के हमले से 12 लोग घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया गया। तीन गांवों में डकैती की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी शिवहरि मीणा, एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव, सीओ रुधौली मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कांबिंग की। मगर सफलता नहीं मिली। एसपी ने बताया कि यासमीन पत्नी मोहम्मद असलम की निवासी कैड़िहवा की तहरीर पर रुधौली थाने में डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।  

शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे सबसे पहले बदमाश कैड़िहवा गांव में पत्रकार मोहम्मद असलम के घर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर असलम के घर में घुसे बदमाशों ने असलम और असलम के भाई उस्मान पर डंडे से प्रहार दोनों को काबू में कर लिया और घर में लूटपाट शुरू कर दी।

विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के सदस्य मोहम्मद उमर, मोहम्मद काशिम, तरीकुन्निशा व यासमीन को पीट कर घायल कर दिया। सात हजार नकद और जेवरात लूट ले गए। इसके बाद बदमाश यहां से आधा किलोमीटर बनगवा गांव में रात करीब एक बजे पहुंचे और चंद्रिका पुत्र तमेशर के घर में चैनल का ताला तोड़कर घुस गए।

यहां पर बदमाशों ने उनकी बेटी संध्या पर हमला कर दिया। उसके सिर पर चोटें आई हैं और दाहिना हाथ टूट गया। साथ ही दूसरी बेटी वंदना को पीट कर अधमरा कर दिया। घर बनाने के लिए रखे डेढ़ लाख नकद और कीमती जेवरात लूट ले गए।

फिर बदमाशों ने आधा किलोमीटर दूरी पर रात दो बजे रुद्रनगर पहुंचे। वहां पर गांव में रिटायर्ड लेखपाल सुरजन के घर पर धावा बोला और परिवार के सदस्यों की पिटाई के बाद लूटपाट की। बदमाशों के हमले से सुरजन, उसकी पत्नी आकाशा और बचाव करने पहुंचे पड़ोसी संदीप, उमेश, राम भवन और उनकी पत्नी उर्मिला घायल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed