फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dispute in e tendering

आवेदन निरस्त होते ही फूटा गुस्सा, तोड़फोड़

Fri, 09 Mar 2018 11:34 PM IST
basti
basti Updated Fri, 09 Mar 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
dispute in e tendering
मौके पर की गई तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

शराब की दुकानों का ई-लॉटरी से आवंटन में बाधा आने से बृहस्पतिवार आधीरात को केडीसी कैंपस में जमकर बवाल हुआ। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे तक आश्वासन के बाद जब आवंटन प्रक्रिया स्थगित करने का एलान किया गया तो आवेदकों का गुस्सा भड़क गया। वे कुर्सियां और बैरिकेडिंग तोड़ने लगेे। 
 ई-टेंडरिंग में तोड़फोड़ और बवाल की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को बाहर खदेड़ कर परिसर खाली कराया। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया कि शासन की तरफ से ई-टेंडरिंग से लॉटरी निकालने की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन

ई-लॉटरी से दुकान आवंटन के लिए निर्धारित स्थल शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार सुबह से ही गहमागहमी रही। सुबह 10 बजे तक आवेदकों की भारी भीड़ जुट गई। दोपहर तक विभागीय अधिकारी ई-पोर्टल में दिक्कत का हवाला देकर सबको दिलासा दिलाते रहे। शाम तक कोई प्रगति नहीं हुई तो अधिकारियों ने तकनीकी घेराबंदी करके मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश की। लेकिन यह दांव उल्टा पड़ा और आवेदकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडिट के सवाल पर भड़के 
अधिकारियों ने आवेदन के साथ जमा की गई सिक्योरिटी मनी के ऑडिट का हवाला दिया। अफसरों के ऑडिट कराने की दलील सुनते ही आवेदक आपा खो बैठे। इस बाबत प्रभारी एसपी नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तोड़फोड़ नहीं हुई है। देर होने पर निराश आवेदकों ने शोर भर मचाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed