{"_id":"5a720c1a4f1c1bca798b7124","slug":"dig-saw-the-problems-of-gandhinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने देखी गांधीनगर की दुर्दशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआईजी ने देखी गांधीनगर की दुर्दशा
basti
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती।
पुलिस परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक राकेश चंद्र साहू ने बुधवार की देर शाम शहर की प्रमुख बाजार में पैदल भ्रमण किया। कचहरी से कंपनीबाग चौराहे पर और वहां से प्रभारी एसपी नरेंद्र कुमार सिंह और इंटेलीजेंस के अधिकारियों की टीम के साथ गांधीनगर के मुख्य पक्के बाजार से होते हुए रोडवेज पहुंचे। दक्षिण दरवाजा चौराहा होते हुए अधिकारी लौटे। देर रात तक निगरानी होती रही। इस दौरान डीआईजी ने गांधीगनर में हुए अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक की दुर्दशा भी देखी।
डीआईजी ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले एरिया में भ्रमण करने के पीछे मकसद लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना है। पुलिस उनकी सुरक्षा में तत्पर है। इसका एहसास कराने और आवागमन में बाधा के संबंध में जमीनी हकीकत से रूबरू हुए। साथ चल रहे कोतवाल विजयेंद्र सिंह, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को हिदायत दी। इस मौके पर सीओ सिटी पवन गौतम, इंस्पेक्टर एके सिंह मौजूद रहे।