{"_id":"5aef457e4f1c1b85028b863e","slug":"desi-sharab-found-in-cosmetics-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में मिली देशी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में मिली देशी शराब
basti
Updated Sun, 06 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर बाजार।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम करहली में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान से शराब बेचने का धंधा चल रहा था। एसएसटी (एसपीज स्पेशल टीम) और नगर पुलिस ने छापामार कर 1035 शीशी देसी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह एसएसटी और नगर पुलिस की टीम करहली स्थित सौन्दर्य प्रसाधन की दुकान में जा धमकी। पुलिस के मुताबिक चौराहे पर स्थित सरकारी शराब की दुकान के बगल में ही सौन्दर्य प्रसाधन की दुकान है। इसमें से अवैध रूप से देशी शराब बेची जा रही थी। एसएसटी प्रभारी विजय कुमार गौतम, कांस्टेबल राघवेंद्र दुबे, अभिषेक तिवारी, बुद्धेश कुमार व नगर थाने के एसआई वीरेंद्र यादव व तेज प्रताप सिंह को साथ लेकर टीम ने छापेमारी की तो दुकान में बैठे दयानंद चौहान और राम किशन हड़बड़ाहट में आ गए। पुलिस ने तत्काल दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि दुकान में 23 पेटी देशी शराब रखी है। इसमें 1035 शीशी है। पुलिस को दुकान के अंदर से दो मोबाइल और 2020 रुपये भी मिले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।