{"_id":"574c8a494f1c1b7a28109a2d","slug":"demanstration-against-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ दुबौलिया के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीओ दुबौलिया के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
पंचायत सदस्यों ने बैठक को लेकर सीडीओ को ज्ञापन सौपा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। विकास खंड दुबौलिया में बिना बैठक कराए कार्य योजना बना लेने से नाराज क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीओ दुबौलिया के खिलाफ नारेबाजी की।
पंचायत प्रतिनिधियों ने सीडीओ से ब्लॉक की कार्य योजना को निरस्त करने और बैठक बुलाकर कार्य योजना तैयार करने की मांग की। सदस्यों का कहना था कि बीडीओ ने चोरी-छिपे कार्य योजना बना ली। इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों तक को नहीं दी गई। इस पर सीडीओ सोबरन सिंह ने बीडीओ को बुलाकर बैठक कराने और बैठक में पारित कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने 20 जून तक बैठक कराने की बात कही।
प्रधान किरन सिंह, अनिल सिंह, उमेश्वर पांडेय, अमलेश पांडेय, बीडीसी सदस्य सीमा सिंह, दूधनाथ, कांती यादव, सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य विमला, अभयदेव शुक्ल, बालेंद्र सिंह, शिवप्रसाद सिंह, अजय सिंह सहित अन्य ने बताया कि मनरेगा के धन के दुरुपयोग की योजना ब्लॉक सत्र पर बनाई गई है। बताया कि जिन स्थानों पर तालाब, नाला और सड़क की आवश्यकता नहीं है, वहां के लिए भी कार्ययोजना बना ली गई।