फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   death in gudgaon

तेलियाडीहा के शख्स की गुड़गांव में मौत

Wed, 04 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
death in gudgaon
शव पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीहा गांव के रहने वाले सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की रात गुड़गांव में मौत हो गई। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। तेलियाडीहा गांव के 40 वर्षीय राम प्रताप पुत्र बुधई चार माह पहले घर से नौकरी करने गुड़गांव गए थे।
विज्ञापन


परिवार के लोगों के मुताबिक, उनकी ससुराल के एक रिश्तेदार ने गुड़गांव में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की नौकरी लगवा दी थी। सोमवार की रात 9 बजे उनकी पत्नी सीता देवी के मोबाइल पर गुड़गांव से फोन आया कि उनके पति राम प्रताप की मौत हो गई है। पत्नी ने घटना की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को दी। रात ही में परिवार के लोग रामप्रताप का शव लेने के लिए गुड़गांव के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को उसका शव घर आया तो परिवार के लोग शव से लिपटकर रोने लगे। उसके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। वह इकलौता कमाऊ सदस्य था। मौत को लेकर गांव में कई चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed