{"_id":"2f312fd1f96bd162cd81ac1ebc8cd321","slug":"caught-foodgrains-loaded-trolly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की शिकायत पर राशन पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों की शिकायत पर राशन पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। रुधौली तहसील के खम्हरिया गांव से चली गेहूं लदी एक ट्राली को लोगों
विज्ञापन
की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ लिया और वाल्टरगंज थाने ले आई। ट्राली पर लदा
गेहूं पीडीएस का है या नहीं, इसकी जांच नायब तहसीलदार एचएन सिंह और पूर्ति
निरीक्षक दीनानाथ गुप्ता को सौंपी गई है।
खम्हरिया गांव के लोगों ने सुबह के समय गांव से निकल रही गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली को देख एसडीएम रुधौली चंद्रशेखर मिश्र को सूचना दी। एसडीएम ने तत्काल वाल्टरगंज पुलिस को गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली को रोकने का निर्देश दिया।
इसके बाद एसडीएम ने मौके पर नायब तहसीलदार एचएन सिंह और सप्लाई इंस्पेक्टर दीनानाथ को भेजा। दोनों ने मौके पर जांच की, मगर गेहूं दूसरे बोरों में पलटा लग रहा था। ऐसे में स्पष्ट नहीं हो पाया कि गेहूं पीडीएस का है या फिर किसी काश्तकार का।
सप्लाई इंस्पेक्टर दीनानाथ गुप्ता ने कहा कि राशन की जांच की जा रही है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली को थाना परिसर में रखा गया है।
एसडीएम रुधैली चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि ग्रामीणों ने खम्हरिया गांव के कोटेदार की शिकायत की थी। गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली जाते देख लोगों ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने पुलिस को गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली को रोकने का निर्देश दिया। तत्कालिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई राशन पीडीएस का है या फिर काश्तकार का। ऐसे में उन्होंने नायब तहसीलदार और सप्लाई इंसपेक्टर को कोटेदार का रिकार्ड, स्टाक आदि चेक करने के साथ ही कार्डधारकों का बयान भी दर्ज करने को कहा है।