{"_id":"5a26ddf04f1c1bc8678bfcbd","slug":"car-entered-in-truck-1-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की कार ट्रक में घुसी, पांच गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों की कार ट्रक में घुसी, पांच गंभीर
basti
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
परशुरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में बारातियों से भरी कार टकरा गई। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने एक को गोरखपुर जबकि दूसरे को लखनऊ रेफर कर दिया है। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया।
परशुरामपुर कस्बा निवासी राधेश्याम गुप्ता के पुत्र विश्वनाथ गुप्ता की शादी थी। बारात कप्तानगंज बाजार में गई थी। द्वारपूजा के बाद बाराती खाना आदि खाकर लौटने की योजना बनाए। इसके बाद थाना क्षेत्र के सलेमपुर पांडेय निवासी चालक हरिलाल के साथ बाराती इटवा निवासी शशिकांत उपाध्याय, सुरेला के योगेश पाठक, परशुरामपुर के राजीव गुप्ता, इटवा निवासी समयदीन कनौजिया लौट लिए। कार अभी महराजगंज बाजार से आगे बढ़ी ही थी कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। इस दुर्घटना में चालक हरिलाल के सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण चालक वहीं बेेहोश हो गया। दुर्घटना के बाद इसी बारात से लौट रहे दूसरे वाहन के सहयोगियों ने सभी घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हरि लाल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और योगेश पाठक को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया जबकि समयदीन और शशिकांत उपाध्याय को घर जाने दिया।