फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Car accident, four injerd

अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, चार घायल

Thu, 01 Jun 2017 11:05 PM IST
बस्ती ब्यूरो
बस्ती ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के पांऊ बाजार के पास नर्सरी मोड़ पर बुधवार/बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे बारातियों से भरी कार पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक घायलों की स्थिति सामान्य है।      
विज्ञापन


दुबौलिया थाना क्षेत्र के पायकपुर गांव के सतिराम के बेटे की शादी थी। बारात कलवारी थाना क्षेत्र के रघऊपुर गई थी। बारात में भोजन करने के बाद कुछ बाराती कार से लौट रहे थे। कार अभी राम जानकी मार्ग पर पांऊ के निकट पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में कार सवार 19 वर्षीय गोलू , 18 वर्षीय विजय, 26 धर्मेंद्र,  18 वर्षीय अर्जुन निवासी पायकपुर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को कुदरहा भर्ती कराया गया। गाड़ी चला रहे चंदन बाल-बाल बच गए। लोगों का कहना है कि मोड़ इतना खतरनाक हो चुका है कि आए दिन वाहन पलटने की घटनाएं होती हैं। थानाध्यक्ष रवि राय ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है।     
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed